कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई (तिल्हापुर मोड़) निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह सब्जी खरीदने स्थानीय बाजार गया था। वहां से चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...