कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: मनौरी पावर हाउस निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका 32 वर्षीय भाई वीरेंद्र कुमार बागवान था। गुरुवार को वह बाइक से चायल कस्बा गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वीरेंद्र का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया था। इलाज के दौरान चायल सीएचसी में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डीसीएम समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...