कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सदर तहसील क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव की विद्या देवी पत्नी स्व. शिवबालक ने बताया कि गांव स्थित अपनी जमीन में हथबंदी व पत्थर नफ्श के लिए उसने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर हलका लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाइश की, इसके बाद पत्थरगड़ी की कार्रवाई भी कर दी। पीड़िता के मुताबिक, वह बाउंड्री का निर्माण कराने गई तो गांव के ही उधो ने अपने कुछ साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उसने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। वह किसी भी कीमत पर चहारदीवारी का निर्माण नहीं करने दे रहा है। पीड़ित महिला ने पिछले दिनों मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विपक्षी पर धमकाने का लगाया आरोप एसडीएम आकाश सिंह के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...