कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी छोटू उर्फ विवेक कुमार ने बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ प्रयागराज से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। रैयादेह माफी और अयोध्या का पूरा के बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों पर सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने बिना बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह भाइयों की जान बचाई। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि आरोपी हरि यादव निवासी रैयादेह माफी सहित चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: बाइक धीरे चलाने की सलाह देने पर चार युवकों पर हमला, मामला दर्ज घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिं...