कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के सटई गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 18 सितंबर की शाम वह दवा लेकर घर लौट रहा था। चौराडीह स्थित देशी शराब के ठेके के पास एक दुकान पर खड़ा होकर समोसा खरीदने लगा। वापस लौटकर देखा तो बाइक गायब थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि चौराडीह गांव के अंकुश त्रिपाठी व संदीप उर्फ नाटे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चुरा ले गए हैं।आरोपियों ने दो-चार दिन में बाइक लौटाने का आश्वासन दिया था। अब वह गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...