Kausambi News: बाइक की टक्कर से साधु की मौत, युवक जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे साधु को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर चेकअप कर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी 60 वर्षीय जगदीश पुत्र देशराज साधु थे। वह कई साल पहले करारी के तियरा जमालपुर स्थित हनुमान मंदिर में आकर पूजा-पाठ करने लगे। यहीं पर रहते भी थे। शुक्रवार की रात करीब आठ वह सादिकपुर सेमरहा की ओर गए थे। वहां रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी। घटना में साधु व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने साधु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.