Kausambi News: बाइक की टक्कर से युवक जख्मी, केस
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि आठ अगस्त की शाम उसका छोटा भाई प्रेम कुमार किसी काम से सालेपुर रोड की तरफ गया था। रास्ते में एक नलकूप के समीप रुककर लघुशंका करने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के भाई को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.