कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव की सीमा देवी पत्नी राजेश छह अक्तूबर की शाम दैनिक क्रिया के लिए जा रही थी। पैदल गांव की सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इससे सीमा को गंभीर चोटें आईं। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। उसके जेठ मुन्नालाल की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक लवकुश निवासी पंडीरी की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...