कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। घायलों में दो मासूमों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने दोनों बच्चों को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी उमेश ने बताया कि उनका परिवार रिश्तेदारों के साथ संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालपुर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। बिसारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहु...