Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक जख्मी, मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इगुंवा उर्फ काठगांव निवासी बजरंग सिंह ने बताया कि उनका भतीजा विकास चार सितंबर को तिल्हापुर मोड़ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में अमवां गांव के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित के भतीजे का पैर कई जगहों से टूट गया है। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आई हैं। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.