कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के अफजलपुर सातो गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत तिवारी गुरुवार दोपहर अपने 12 वर्षीय नाती अंकित तिवारी के साथ बाइक से गंगा पार तिवारीपुर गांव रिश्तेदार के यहां बरखी में शामिल होने जा रहे थे। लेहदरी पुल के समीप सामने से आए गांव के ही 50 वर्षीय वीरेंद्र पांडेय की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके नाती अंकित को भी चोट आई। रमाकांत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनको सिर, कंधे और घुटनों में गंभीर चोट लगी है। नाती कड़ा सीएचसी में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद वीरेंद्र पांडेय मौके से अपने गांव लौट गए। उन्होंने घटना की जानकारी तक किसी को नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...