कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ले का कौसर हुसैन 18 अक्तूबर की सुबह काम के सिलसिले में अपने मजदूर मो. अजमेरी के साथ टेवां जा रहा था। टेवां गांव के समीप ही विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीड़ित के साथ उसके मजदूर को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों ने इलाज कराने के बाद बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...