कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के भदवां गांव स्थित तालाब की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने बांस-बल्ली व छप्पर डालकर निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था। क्षेत्रीय लेखपाल के मना करने के बाद भी अवैध कब्जा न हटाने पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने टीम गठित कर दिया। मंगलवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया। भदवां गांव में तालाब की भूमि पर गांव के राम नरेश पुत्र मसूरियादीन, सीता देवी पत्नी अमित कुमार ने तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर बांस बल्ली व छप्पर डालकर अवैध कब्जा व निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। लेखपाल ने अतिक्रमणकारियों को इसके लिए मना किया, पर वे नहीं माने। चेतावनी के बाद जब अवैध कब्जा नहीं हटाया तो एसडीएम ने भानु सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रवि विश्वकर्मा, सुनील ...