कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: आदर्श नगर पंचायत सिराथू में रविवार को बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाया गया। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी, स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की जानकारी दी। साथ ही लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi ...