कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी नन्हई ने बताया कि 13 जुलाई को खेत जोतने की बात को लेकर पड़ोसी मंगलदास गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई संतोष कुमार व बहन रज्जी देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...