Kausambi News: बस स्टॉप प्रभारी को दी भावभीनी विदाई
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: सैनी बस स्टॉप प्रभारी शिव बाबू सिंह पटेल के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विदाई समारोह हुआ। कर्मचारियों और सहयोगियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कार्यशैली और व्यवहार की सराहना की। सहकर्मियों ने फूल-माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। कर्मचारियों ने कहा, शिव बाबू सिंह पटेल ने अपने कार्यकाल में जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। सहकर्मियों के साथ उनका बेहतर समन्वय और सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर डीपीओ प्रभारी गंगा शंकर शर्मा, संचालन प्रभारी मनोज पाठक, टीआई फारूक आलम और राम प्रकाश पटेल मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.