कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। स्थानीय बस डिपो के प्रवेश और निकास द्वार पर बनी पुलिया बदहाल होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढों में तब्दील हो गई है।बसों के गुजरने के दौरान झटके लगने से यात्रियों को भी परेशानी होती है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...