कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: बसपा के जिलाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, मंडल को-आर्डिनेटर राजू गौतम व प्रदीप गौतम आदि भी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा पीड़ित परिजनों से भी मिले थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के लिए जो लोग भी जिम्मेदार सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी नौशाद के अलावा उसके साथ संलिप्त रहे अन्य लोगों को भी प्रकाश में लाया जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...