कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बीपी और शुगर की परेशानी लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां रोज 30 से अधिक मरीज इन बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के दौरान पहले से बीपी और शुगर की समस्या से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओपी चौधरी मरीजों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं दे रहे हैं। साथ ही उन्हें नियमित रूप से दवा लेने और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी जा रही है। डॉ. ओपी चौधरी ने मरीजों को मौसम में अचानक बदलाव के दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा ...