कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर सिराथू में गुरुवार को भू-जल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह ने छात्रों को भू-जल संरक्षण और जल के महत्व की जानकारी दी। शिक्षिका ने टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के माध्यम से भू-जल के स्रोत, संरक्षण के उपाय और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में पानी का सोच-समझकर उपयोग करने तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भू-जल संरक्षण की शपथ ली।

हिंद...