Kausambi News: बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्सी का पुरवा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच सोमवार की रात करीब 11 बजे जमकर मारपीट हो गई। एक दूसरे को लोगों ने घायल कर दिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बक्सी का पुरवा गांव निवासी कुलदीप व अखिलेश के बच्चों के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। किसी तरह लोगों ने मामला शांत करा दिया था। रात करीब 11 बजे इस मसले को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट भी शुरू हो गई। दोनों पक्ष इस तरह आक्रोशित थे कि एक दूसरे पर लाठी-डंडा से प्रहार शुरू कर दिया। दोनों पक्ष मारपीट में घायल हो गए। जानकारी होने पर सौंरई बुजुर्ग के चौकीदार राम सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.