कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी के म्योहरा गांव के मजरा चकअहमदीपुर के बच्चों द्वारा विद्युत खंभों पर प्रकाश की व्यवस्था किए जाने की गुहार से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का डीएम डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: हाईमास्ट लाइट खराब, आश्रम मोड़ पर छाया अंधेरा डीएम की प्रतिक्रिया उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय को तत्काल मौके पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिया। डीएम के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट लगवाने वाले स्थल का जायजा लिया। इसके बाद बाजार से चार स्ट्रीट लाइट सच...