कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: करारी थानाक्षेत्र के म्योहर गांव के मजरा बड़ा तालाब में बुधवार शाम एक अर्धविक्षिप्त युवक को बच्चा चोर समझकर स्थानीय लोगों नें जमकर पीटा। इसके बाद सूचना पर पहुंची अर्कामहाबीरपुर चौकी पुलिस उसे साथ ले गई। म्योहर गांव के मजरा बड़ा तालाब में एक अर्धविक्षिप्त युवक टहल रहा था। बताते हैं कि वह छोटी-छोटी बच्चियों से कुछ बात कर रहा था। युवक पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो पूंछतांछ शुरू किया। ठीक से जवाब नहीं दे पाने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाईकर दिया। पिटाई के बाद मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस युवक को साथ लेकर चली गई है। हालाकि अर्धविक्षिप्त की पिटाई के मामले में पुलिस ने कोई लिखापढ़ी नहीं किया है। मामले में चौकी इंचार्ज रवि मौर्या का कहना है कि युवक अर्धविक्षिप्त था। पूछताछ के...