कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: करारी कस्बे के इंद्रा नगर मोहल्ले की सुंदी देवी ने बताया कि सात सितंबर को उसकी बकरी दरवाजे के सामने से संदिग्ध दशा में गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गुंडा ने इलाके के बरलहा गांव निवासी अपने साथी अनिल व उसके साले के साथ मिलकर चोरी की है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...