Kausambi News: बंधक बनाकर किसान के मकान से लाखों की चोरी
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार रात कुनबे को बंधक बनाकर चोरों ने एक किसान के मकान से लाखों का माल पार कर दिया। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मुस्तफाबाद मजरा पिपरहा निवासी अंसार अली पुत्र बकर अली किसान हैं। वह सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। अंसार के मुताबिक, मंगलवार की रात वह परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात को किसी समय पीछे की दीवार में सेंधकाट कर चोर भीतर घुस आए। चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, वहां बाहर से कुंडी बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में रखे बाक्स व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। इस संबंध में डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि पुलिस को कार्रवाई करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.