Kausambi News: बंद पुलिया से जलिनकासी शुरू कराई, मिली राहत
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव में बारिश के पानी से तालाब लबालब भर गया था। जल निकासी का रास्ता बंद होने के कारण तालाब का पानी आसपास के घरों में घुसने लगा, जिससे मकानों के गिरने की आशंका बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल अनुराधा वर्मा और पुलिस प्रशासन से किया। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कुछ ग्रामीणों द्वारा जल निकासी की पुलिया को पाटकर उसके ऊपर मकान का निर्माण कर लिया गया है। जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंद पुलिया को खुलवाकर जल निकासी का रास्ता साफ कराया। रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी निकलना शुरू हुआ तो ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.