कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के बंजर गोइठा गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि नौ अक्तूबर को बंटवारे की बात को लेकर पट्टीदार रामआसरे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे विजय कुमार के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...