कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में बंजर खाते की भूमि खाली पड़ी थी। लेखपाल मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी सुग्गन व उसके बेटे राजू ने इस भूमि पर मना करने के बावजूद कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया। लेखपाल ने शनिवार को आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच शुरू करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...