कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: तहसील चायल के इब्राहीमाबाद के 10 नंबर गेट पर बने फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। करीब तीन वर्ष पहले बने इस फ्लाईओवर पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटना और अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक रोशनी का इंतजाम नहीं किया गया है। रामचंद, शिव मोहन, लखनलाल आदि लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से दिनभर लोगों का आवागमन होता है। शाम ढलते ही यहां अंधेरा होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है। रोशनी के अभाव में सामने से आने वाले वाहनों और रास्ते का अंदाजा लगाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से फ्लाईओवर पर जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने की म...