Kausambi News: फ्रिज के रुपये मांगने पर अपहरण कर मारपीट का वीडियो वायरल
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के कुछ युवकों पर फ्रिज के बकाया रुपये मांगने पहुंचे दुकानदार का अपहरण कर मारपीट करने, नकदी लूटने और वीडियो वायरल कर धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पिपरहटा आलमचंद्र निवासी प्रिंस मिश्रा ने बताया कि हर्रायपुर चौराहे पर उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी। करीब 15 माह पहले चरवा थाने के सैयद सरावां गांव निवासी दो युवक उसकी दुकान से 12,500 रुपये की फ्रिज खरीदकर ले गए थे। आरोप है कि उन्होंने पांच हजार रुपये नकद दिए और शेष बकाया दो माह में देने की बात कही, लेकिन भुगतान नहीं किया। मई 2025 में बकाया रकम मांगने पर दोनों ने उसे भीटी भैरव बाबा के पास बुलाया। वहां से जबरन बाइक की चाबी छीनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.