कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के राजा तारा मजरा शाखा गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि 31 जुलाई की रात पड़ोसी मनोज कुमार ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर गाली देते हुए अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...