कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। दारानगर की ऐतिहासिक सजीव रामलीला में बुधवार शाम म्योहरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में फुलवारी लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान राम और माता सीता की प्रथम भेंट का प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।रामायण के प्रसंग के अनुसार, गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे भगवान राम और लक्ष्मण फूल लेने के लिए फुलवारी में जाते हैं। इसी दौरान माता सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए वहां पहुंचती हैं। फुलवारी में भगवान राम और माता सीता की पहली नजर मिलती है। इस प्रसंग का कलाकारों ने सजीव अभिनय किया। राम और सीता के मिलन के इस मनोहारी दृश्य को देखकर दर्शक भक्ति भाव में डूब गए। यह भी पढ़ें- Mau News: रामजन्म से सीता प्राकट्य तक की लीला ने मोहा मन रामलीला देखने ...