Kausambi News: फावड़े से हमला कर किसान की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के मेड़ुआ सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फावड़े से हमला कर किसान की जान लेने का प्रयास किया गया। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेड़ुआ सलेमपुर निवासी श्यामलाल पुत्र दूखी ने बताया कि पांच अगस्त की सुबह वह खेत की ओर गया था। रास्ते में गांव का ही दिलीप श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना पहले से घात लगाकर बैठा था। पुरानी बातों को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे पीड़ित को बाएं पैर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई। वह खेत में ही करीब दो घंटे तक पड़े कराहता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवार वालों ने उसे सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.