Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: घर के भीतर मंगलवार की शाम एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। चर्चा है कि पत्नी से झगड़े के बाद उसने खुदकुशी की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ गोल्ला रैदास (38) पुत्र धर्मराज मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी रेशमा से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद रेशमा नाराज होकर अपने मायके करारी चली गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपनी मां उर्मिला देवी से अलग छप्पर डालकर रहता था। मां उर्मिला देवी ने बताया कि शाम को वह अपनी बछिया को पकड़ने गई थी। इसी दौरान नजर छप्पर के अंदर गई तो जितेंद्र का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जितेंद्र की दो बेटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.