कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: एक युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या फिर हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर पूरे हजारी निवासी 26 वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र पूनीलाल मजदूरी करता था। उसकी शादी चार साल पहले पनारे गांव की रन्नो देवी के साथ हुई थी। दो बच्चे व पत्नी के साथ वह हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत शनिवार की शाम मजदूरी करके घर लौटने के बाद पत्नी-बच्चों के साथ खाना-पीना करके बाहर बरामदे में चारपाई डाल कर सो गया। रविवार की सुबह युवक बिस्तर पर नहीं ...