कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- Kausambi News: बकरी से खेत में खड़ी फसल चराने का विरोध करने पर सोमवार सुबह करारी के पारा हसनपुर गांव निवासी महिला की पिटाई की गई। उसे घर में घुसकर पीटा गया। पीड़िता निर्मला के मुताबिक, उसने अपने खेत में सीजनी फसल लगाई है। गांव का राकेश आए दिन उसकी फसल में बकरियां छोड़कर फसल चरवा देता था। विरोध करने पर गाली देने के साथ मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। सोमवार सुबह निर्मला घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान राकेश अपनी पत्नी के साथ लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...