कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार की रात करारी थाने में अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं, अभियोगों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि फरियादियों के साथ विनम्रता से पेश आया जाए। एसपी ने महिला अपराध, साइबर अपराध, वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जनसुनवाई से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, बीट पुलिसिंग, प्रभावी गश्त और आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सौरभ सामंत, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...