Kausambi News: फतेहपुर के ओमप्रकाश की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: अजुहा कस्बा स्थित शराब की दुकान के समीप सड़क दुर्घटना में फतेहपुर के ओमप्रकाश की मौत हुई थी। परिजनों ने उसकी पहचान की है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अजुहा में शराब की दुकान के समीप 18 जुलाई की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। त्वरित तौर पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में प्रसारित हुईं तो परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दिवंगत की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बिछियावां गांव निवासी 32 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में की। ओमप्रकाश किसी काम से उस रात अजुहा आया था। यहां हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। उसके भाई प्रेम की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.