कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जिले में लगातार जारी है। मंगलवार को मूरतगंज चौकी पुलिस ने स्थानीय बाजार स्थित एक मकान में छापामारी कर प्लास्टिक की तीन बोरियों में भरकर रखा गया करीब 35 किलो पटाखा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम ने बताया कि मंगलवार की शाम वह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ स्थानीय बाजार निवासी मनोज कुमार केसरवानी के यहां छापामारी की गई। उसके मकान की गोदाम से पटाखा बरामद किया गया। आरोपी के पास पटाखा रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। बरामद पटाखा को निष्क्रिय करा दिया गया है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...