कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद निवासी रामनरेश पुत्र रामखेलावन की भूमि है। इस भूमि को रामनरेश ने अपने दामाद अजय कुमार को दे रखा था। इस पर अजय ने यूरिया का प्लांट खोल रखा था। कमियां होने पर अजय के खिलाफ केस दर्ज कराकर प्लांट को सीज कर दिया गया था। इस प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी रामनरेश के पास थी। रामनरेश का आरोप है कि दो दिन पहले प्लांट से चार बैट्री, इनवर्टर, जनरेटर की बैट्री, मोटर आदि चोर खोल ले गए। दूसरे दिन वह गया तो पता चला तो आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी हुई कि चोरी की इस घटना को इंद्रल पुत्र अमृतलाल, लालजी पटेल निवासीगण अज्ञात व जलालपुर बोरियों निवासी संदीप सरोज ने अंजाम दिया है। रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शु...