Kausambi News: प्लंबर की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिली लाश
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव निवासी एक प्लंबर की सोमवार रात बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसकी सिर कटी लाश घनश्याम चौराहा स्थित निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर मिली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली रही। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवार की ओर से घटना की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड संख्या 12 समदा निवासी इबने हसन का 40 वर्षीय बेटा शकील अहमद उर्फ राशिद प्लंबर का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे वह छोटे भाई अतीक अहमद के लिए दवा लेने बाइक से मंझनपुर के नया नगर निवासी डॉ. नईम के यहां गया था। रात 11 बजे तक नहीं लौटा तो परेशान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.