कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड स्थित एक मकान में पानी टंकी की फिटिंग के दौरान प्लंबर छत से गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का संतोष कुमार (32) पुत्र मुन्नी लाल प्लंबर था। वह शुक्रवार की दोपहर भरवारी के मेहता रोड स्थित सुरेंद्र केसरवानी पुत्र कमलेश केसरवानी के घर की छत पर पानी टंकी की फिटिंग का काम रहा था। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गया था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पानी टंकी की फिटिंग के दौरान छत से गिरा प्लंबर, मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई थी। दिवंगत के पिता का आरोप है कि मकान मालिक ने सुरक्षा उपकरण नहीं उपलब्ध कराए थे। इसी वज...