कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी मंगलवार को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के ही फैजीपुर गांव का रहने वाला महेंद्र पुत्र राजेंद्र बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...