Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय पूरब-पश्चिम शरीरा का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पूरब-पश्चिम शरीरा का स्थलीय निरीक्षण कर नगर पंचायत द्वारा कराए गए आधारभूत सुविधाओं के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में निर्मित स्मार्ट क्लास, बाउंड्रीवाल, गेट एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से कहा कि सैम बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान कक्षा-1 में नामांकित 25 बच्चों के सापेक्ष सात बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.