Kausambi News: प्रधान-सचिव से अभद्रता, बाइक चढ़ाने की कोशिश
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई ग्राम प्रधान घनश्याम शर्मा ने बताया कि बैरागीपुर प्राइमरी विद्यालय में बारिश का पानी भर गया था। 18 अगस्त की शाम वह पंचायत सचिव कौशल सोनकर के साथ पनचक्की लगवाकर पानी निकलवा रहे थे। तभी गांव का पुत्तन रैदास पानी निकासी का विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। उसने बाइक से टक्कर मारने का भी प्रयास किया। प्रधान-सचिव ने किनारे हटकर किसी तरह खुद को बचाया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.