कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: कौशाम्बी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय घमसीरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमेश सिंह की दरियादिली और विद्यालय के प्रति समर्पण की ग्रामीणों में सराहना हो रही है। प्रधानाध्यापक ने अपने निजी खर्च से विद्यालय की रसोइया निर्मला देवी और सूरज कली को मोबाइल खरीदकर दिया। एसएमसी अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में दोनों रसोइयों को फोन प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के प्रत्येक कक्ष में दो पंखे, बल्ब और ट्यूबलाइट तथा फोटोस्टेट के लिए प्रिंटर भी अपने खर्च से लगवाया है। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाओं से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। ग्रामीणों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस भावना से विद्यालयों को शिक्षक देखने लगे हैं तो परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्त...