कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। बाबू सिंह इंटर कॉलेज सयारा परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई।सीडीओ ने बताया कि उत्तर मिशन रोजगार के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान 28 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह, कौशल विकास मिशन एम.आई.एस. प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला एवं प्रतीक अवस्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...