कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के शाहपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। टिकरा गांव में ईंट के चट्टे के ऊपर रखी गुर्रा तार में 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। इससे गांव के लोगों को खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार हैं कि शिकायत के बाद भी समस्या को लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार माह पूर्व यहां बिजली के पोल तो लगाए पर केबल खींचना भूल गए हैं। इसके चलते लोगों के घरों का केबल लटक रहा है। ग्रामीणों की माने तो लगभग एक साल से ईंट के चट्टे के ऊपर से लोगों के घरों तक विद्युत सप्लाई हो रही है। इसके पहले जमीन से महज दो फिट ऊपर से करंट दौड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने जेई को कई बार अवगत कराया, इसके बावजूद भी आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लगभग चार महीने पहले विभाग द्वारा निर्धारित स्था...