Kausambi News: पैतृक मकान के बीच से नाला निर्माण कराने का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: पूरब पश्चिम शरीरा नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गा सिंह का डेरा निवासी फूलमती पत्नी राम नरेश ने पैतृक मकान के बीच से नाला निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम से करते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पैतृक मकान करीब सौ वर्ष पुराना है। उसके पूर्वजों ने इस मकान का निर्माण कराया था। बाद में मकान में कुछ निर्माण कार्य कराया गया। पीड़िता के मुताबिक मकान के बीच में करीब चार फिट का गलियारा है। आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से इसी रास्ते से नाला निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास रहने के लिए इस मकान के अलावा कोई अन्य स्थान नहीं है। नाला निर्माण होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.