Kausambi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: गांव के बाहर मंगलवार सुबह बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता अधेड़ का शव मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी हरिमोहन (45) पुत्र रामबहोरी खेती कर पत्नी सुमित्रा, दो बेटों बृजेश व विनय और बेटी निर्मला का भरण-पोषण करता था। उसने अपने खेत में बाजरे की फसल बोआई कर रखी थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार की शाम वह रखवाली के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: जंगल में फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या की जताई आशंका देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.